Friday 27 September 2013

How to make Roasted Tomato Soup with Cumin Cream | Roasted Tomato Soup with Cumin Cream

                       Roasted Tomato Soup with Cumin Cream

Preparation Time : 25 minutes                            Cooking Time  : 40 minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Roasted Tomato Soup with Cumin Cream
  • टमाटर - 10 , मोटे - मोटे टुकड़ो में कटा हुआ 
  • ऑलिव आइल -४ बड़े चम्मच
  • एक्स्ट्रा वरजिन ऑलिव आइल - 2 बड़ा चम्मच
  • गाजर - २ मोटे मोटे टुकड़ो में कटा हुआ 
  • प्याज़  - २ छोटा मोटे मोटे टुकड़ो में कटा हुआ 
  • विप्ड क्रीम ( Whipped cream ) - ४ बड़े चम्मच
  • बागेत,हाथों की सहायता से तोड़कर - 1/3
  • भुना हुआ जीरा कुटा हुआ - 2 छोटा चम्मच
  • लहसुन की कलियाँ - 15
  • नमक  स्वादानुसार
How to make Roasted Tomato Soup with Cumin Cream | Roasted Tomato Soup with Cumin Cream
विधि - How to make Roasted Tomato Soup with Cumin Cream 
अब आप ओवन को 180 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान पर गरम करें। अब आप टमाटर को एक बेकिंग ट्रे में रख लें और  लहसुन, गाजर, प्याज़, ब्रैड भी इस पर डालें और ऊपर से ओलिव आइल डालें। अच्छी तरह मिला दें और ट्रे को ओवन में रख दें। अब आप टमाटर को  रोस्ट होने दें। अब आप इस दौरान एक  कटोरे में क्रीम रखे और  कुटा हुआ जीरा , नमक डाल कर  अच्छी तरह फेंट लें और इसे  फ्रिज में ठंडा होने के लियें रखें। ट्रे ओवन से निकाल लें। टमाटर ठंडे करें। फिर एकस्ट्रा वरजिन औलिव आइल के साथ मोटा मोटा पीस लें। नौन-स्टिक पैन में डालें और थोड़ा पानी डालें। आँच पर रखें और एक उबाल आने दें। नमक डालें और मिलाएँ। सूप बाउल में डालें। क्युमिन क्रीम ऊपर से डालें, पार्सले से सजाएँ और गरमागरम सूप परोसें।

No comments:

Post a Comment