Friday 27 September 2013

How to make Creamy Vegetable Soup | क्रीमी वेजिटेबल सूप - Creamy Vegetable Soup

                         क्रीमी  वेजिटेबल  सूप - Creamy Vegetable Soup

Preparation Time : 10 minutes                            Cooking Time  : 15  minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Creamy Vegetable Soup
  • हरे मटर,उबला हुआ - 1/2 कप से थोड़ा अधिक
  • गाजर - 2 छीलकर, बारीक़ कटा हुआ
  • फ्रेंच बीन्स - 15 - 20 बारीक कटा हुआ
  • दूध - 2 ½ कप
  • नमक स्वादानुसार
  • कुटी हुई कालीमिर्च पाउडर - 1/3 छोटा चम्मच
  • मक्खन - 2 ½  बड़े चम्मच
  • मैदा - 2 ½  बड़े चम्मच
विधि - How to make Creamy Vegetable Soup
अब आप सबसे फ्रेन्च बीन्स को बारीक़ काट ले , और  गाजर को भी छिल कर बारीक़ काट लें। अब मटर को भी उबाल कर एक बर्तन में रख लें।
अब आप एक नॉन स्टिक पैन में मक्खन गरम होने के लियें रखें , जब मक्खन पिघल जाये तो उसमे  मैदा डालकर 1- 1 ½    मिनट तक भून लें। अब आप बारीक़ कटा फिर फ्रेन्च बीन्स, बारीक़ कटा गाजर और  हरे मटर डालकर 4 - 5  मिनट तक भून लें। अब आप  4  कप पानी डाल कर  पकाएँ जबतक सब्ज़ियाँ पक कर नरम हो जाए। अब आप नमक और दूध डालकर पकाएँ जबतक सूप गाढा हो जाए। अब  काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। अब आंच बंद कर दे और  गरमागरम परोसें। 

No comments:

Post a Comment