Wednesday 25 September 2013

How to make Cold Apple Soup | कोल्ड एप्पल सूप - Cold Apple Soup

                             कोल्ड एप्पल सूप  - Cold Apple Soup

Preparation Time : 5 minutes                           Cooking Time  : 10 minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cold Apple Soup
  • हरे सेब ( Green Apple ) - 3 , बारीक़  काट लें।
  • लाल सेब - 1/2 , बारीक़ कटा हुआ
  • मक्खन - 1 ½  बड़ा चम्मच
  • कालीमिर्च पावडर स्वादानुसार
  • वाइट वाइन ( White wine ) - 1 ½  कप
  • चीनी - 4 छोटे चम्मच
  • वेजिटेबल स्टॉक - 1 ½  कप  ठंडी की हुई
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Cold Apple Soup
अब आप एक गहरे नॉन स्टिक पैन में मक्खन गरम होने के लियें रखें , जब मक्खन पिघल जाएँ तो उसमें  सेब डाल कर  1 - 2 मिनट तक  भून लें। अब आप  नमक, चीनी और काली मिर्च पावडर डालकर तब तक भूनें जब तक सेब हलके सुनहरे हो जाएँ । अब आप  वाइट वाइन ( White wine ) और सेब को डाल कर नरम होने तक पकाएँ। अब इस मिश्रण को ब्लेन्डर जार में डालें, ठंडा वेजिटेबल स्टॉक डालें और बारीक पीस लें। लाल सेब को बारीक काट लें। इस सूप को  बाउल में डालें और  लाल सेब से सजाएँ और ठंडा परोसें।

No comments:

Post a Comment