Friday 5 July 2013

How to make Moong Dal Puri Chaat Recipe | मूंग दाल पूरी चाट | Moong Dal Puri Chaat | Chaat recipe

                 मूंग दाल पूरी चाट - Moong Dal Puri Chaat

Moong Dal Puri Chaat ( मूंग दाल पूरी चाट ) बहुत ही चटपटी और स्वादिष्ट होती है. राजस्थान में मूंग दाल पूरी चाट बड़ी मशहूर है। मूंग दाल पूरी चाट बाजारों में स्टाल पर भी मिलती है।  कुछ स्पेशल दुकानें भी है जो मूंग दाल पूरी चाट बेचती हैं।  लेकिन घर पर बनी मूंग दाल पूरी चाट का मुकाबला किसी से नहीं। आप घर पर पार्टी के दौरान भी ये Moong Dal Puri Chaat ( मूंग दाल पूरी चाट ) बना सकते हैं। सभी को बेहद पसन्द आयेंगी , तो आइये आज हम Moong Dal Puri Chaat ( मूंग दाल पूरी चाट ) बनायें।
 Moong Dal Puri Chaat | chaat recipe
chaat recipe

आवश्यकसामग्री-Ingredients For Moong Dal Puri Chaat 
  • आटा  - 2 ½  कप
  • मूंगदाल धुली, भिगोया हुआ -1/2 कप से थोड़ा अधिक
  • आलू – 3 उबला हुआ 
  • हरी चटनी - 3 बड़े चम्मच
  • दही  - 1 ½   कप
  • साबुत सूखा धनिया - 1 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल 3 बड़े चम्मच + तलने के लिए
  • काला नमक स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पावडर स्वादानुसार
  • भुने हुए जीरे का पावडर स्वादानुसार
  • मीठी खजूर और इमली की चटनी 4 बड़े चम्मच ( स्वादनुसार )
  • सेव स्वादानुसार
  • ताज़ा हरा धनिया - 4 बड़े चम्मच
  • अदरक - 1 इन्च टुकड़ा मोटा - मोटा टुकड़ों में कटा हुआ
  • लहसुन  - 4 – 5  कली
  • हरी मिर्च  - 3
  • जीरा - 1 छोटा चम्मच

बिधि -
 How to make Moong Dal Puri Chaat
How to make Moong Dal Puri Chaat
अब अदरक ,लहसुन ,जीरा, साबुत धनिया, मूंग दाल और नमक मिक्सी में डाल कर एक साथ पीस लें और एक बर्तन में निकाल लें। अब पीसे हुयें मिक्शर में 3 बड़े चम्मच तेल और आटा अच्छी तरह मिला दें। अब आप थोड़ा पानी के साथ गूंदकर सख्त लोई बना लें। एक कढ़ाई में तेल डाल कर गरम होने के लियें रखें करें। अब आप लोई को लम्बे सॉसेज का आकार दें और छोटे टुकड़े काटें, उनपर थोड़ा तेल लगाएँ और बेलकर छोटी पूरियाँ बनाएँ। अब आप सभी बेली हुई पूरी पर कुछ चीरे बनाएँ। अब गरम तेल में पूरी को  डालकर तलें जबतक वे हल्का भूरे और करारे हो जाए। अब पूरी को  तेल में से निकालकर
अबज्ञौरबेंटपेपरपर रखें। आलू को काटें। दही में हरी चटनी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
अब पूरियों को सर्विंग प्लैटर पर रखें, उनपर कुछ आलू के टुकड़े रखें। नमक, काला नमक, लाल मिर्च पावडर और भूना ज़ीरा पावडर छिड़कें। फिर छिड़कें दही-हरी चटनी, मीठी चटनी, लाल मिर्च पावडर, भूना जीरा पावडर, सेव और हरा धनिया डाल कर परोसें।

For  6 – 7 Person

No comments:

Post a Comment