Tuesday 16 July 2013

How to make Kashmiri Style Radisi Chutney मूली की चटनी - Mooli Rayta - Mooli Chutney |

          How to make Kashmiri Style Radisi Chutney ( Muj Chutin ) मूली की चटनी 

मूली से और दही से बनी इस चटनी का स्वाद बड़ा ही लाजबाब होता है और बनाने में उतनी ही आसान है और साथ में फायदेमंद भी तो आज हम आपके लियें मुली का चटनी ले कर आए है।

How to make Kashmiri Style Radisi Chutney  मूली की चटनी - Mooli Rayta - Mooli Chutney |
Radish Chutney

Ingredients for Muj Chutin - Kashmiri Style Radish Chutney
  • मूली - 1
  • ताजा दही - 1 /2 कप
  • हरी मिर्च - 1 बारीक काट लीजिये
  • हरा धनियां - 1 छोटा चम्मच 
  • भूना जीरा पाउडर  - 1/2  छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार 
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर  - 1/4  छोटी चम्मच
विधि - How to make Muj Chutin - Kashmiri Style Radish Chutney in Hindi

मूली को धोइये, छीलिये और कद्दूकस कर लीजिये.
दही को फैट लीजिये और प्याले में डालिये, दही में कद्दूकस की हुई मूली और नमक मिलाइये.
जीरा, कश्मीरी मिर्च, हरी मिर्च और हरा धनियां डालिये और अच्छी तरह मिला दीजिये.
मूली की चटनी तैयार है. मूली की चटनी को पूरी या परांठे के साथ परोसें।

No comments:

Post a Comment