Friday 26 July 2013

How to make Coconut rice Ricipe | कोकोनट राइस - Coconut rice

                                              कोकोनट राइस - Coconut rice 

आवश्यक सामग्री -Ingredients For Coconut rice
  • पके हुए चावल -  1 कप , ठंडा किया हुआ
  • किसा हुआ नारियल - 1/2 कप
  • अदरक - 1 इन्च टुकड़ा , कटा हुआ 
  • हरी मिर्च - 1, कटा हुआ 
  • मूंगफली - 1/4 कप तला हुआ 
  • तेल - 1 1/2  बड़े चम्मच
  • राई -1/2 छोटा चम्मच
  • सूखी लाल मिर्च - 1 टुकडे़ किये हुए 
  • उड़द दाल धुली -1 छोटा चम्मच
  • कड़ी पत्ते - 5
  • ताज़ा हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Coconut rice
अब आप एक नौन-स्टिक पैन या कढ़ाई में तेल गरम होने के लियें रख दें , जब तेल गरम हो जाएँ तो गरम तेल में राई डाल दें। जब राई फूटने लगे तो इसमें सूखी लाल मिर्च और धुली उड़द दाल डाल कर भुने, जब दाल हल्की सी लाल हो जाये तो कड़ी पत्ते, अदरक, हरी मिर्च डाल कर अच्छी तरह  मिलाएं । अब किसा हुआ  नारियल भी  डालकर मिला दें । अब  थोड़ी देर धीमी आँच पर भूनें। अब मूंगफली डाल कर मिला लें। फिर  चावल डालकर मिला लें। अब नमक और हरा धनिया डालकर मिलाएँ और गरमागरम सांभार के साथ परोसें।

No comments:

Post a Comment