Wednesday 10 July 2013

How to make Turai Chutney Recipe | तुरई की चटनी - Turai Chutney

                                            तुरई की चटनी - Turai Chutney
आवश्यक सामग्री-Ingredients For Turai Chutney
  • तुरई -1
  • कड़ी पत्ते - 5
  • इमली का पल्प - 1 छोटा चम्मच
  • प्याज़ - 1 मध्यम आकार मोटा - मोटा टुकड़ो में कटा हुआ 
  • हरी मिर्च - 1
  • तेल - 1 बड़े चम्मच
  • राई 1/3  छोटा चम्मच
  • भुना हुआ दालीया - 2 बड़े चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
http://lunchrecipe.blogspot.in/2013/07/how-to-make-turai-chutney-recipe-turai.html
Turai Chutney
विधि - How to make Turai Chutney

अब आप सबसे पहले  1/2  तुरई को छिलें और छिलके रखें और तुरई के बड़े टुकड़े में काट लें, अब बचा 1/2 तुरई को बिना छिले काट लें। अब आप एक नॉन स्टिक पैन में तेल डाल कर गरम करे , जब तेल गरम हो जाये तो गरम तेल में राई डाल दे , जब वे फूटने लगे तब कढ़ी पत्ते , मोटा-मोटा टुकड़ों में कटा प्याज , कटी करी मिर्च और  तुरई के छिलके डाल कर भूने। फिर नमक और दालिया डालकर भूने। अब तुरई के टुकड़े डाल कर भूने जबतक तुरई नरम हो जाए। मिश्रण को ज़रा सा ठंडा होने दें फिर मिक्सर जार में डालें। इमली का गूदा डालकर अच्छी तरह से पीस लें। अब एक बाउल में निकालकर परोसें।
For 4 person

No comments:

Post a Comment