Thursday 18 July 2013

How to make Mustard Leaves Chutney Recipe | सरसों के पत्तों की चटनी | Mustard Leaves Chutney | sarson ke patton ki chutney

                      सरसों के पत्तों की चटनी | Mustard Leaves Chutney 

आप सरसों के दानों की बनी चटनी तो पसन्द करते होंगे। लेकिन आप सरसों के पत्तों से बनी  चटनी कभी बनाई है। सरसों मुलायम कोमल पत्ते से बनी स्वादिस्ट चटनी आपको बहुत पसन्द आयेगी। आम तौर पर यह चटनी बिहार और झारखंड के इलाके में बनाई जाती है।
How to make Mustard Leaves Chutney Recipe |  सरसों के पत्तों की चटनी | Mustard Leaves Chutney | sarson ke patton ki chutney

आवश्यक सामग्री- Ingredients For Mustard Leaves Chutney Recipe
  • सरसों के मुलायम पत्ते - 250 ग्राम , पानी धो कर साफ कर लें
  • लहसुन - 5 कली 
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा , कटा हुआ
  • हरी मिर्च - 3
  • आम का अचार - 4 पीस (अगर आपके पास आम का आचार नहीं है तो आप  २ चम्मच निम्बू का रस डाल दे )
  • नमक - स्वादनुसार
विधि - How to make Mustard Leaves Chutney Recipe
अब आप सरसों पत्तिया को  3 - 4  बार साफ पानी से धोइये, पानी हटाने के बाद इन पत्तियों को मोटा मोटा काट लें। अब आप हरी मिर्च और अदरक को भी धो कर काट लें।
अब हरी मिर्च, अदरक, सरसों की कटी पत्तियां,  नमक और आम का अचार मिक्सर जार में डालिये और बारीक पीस लें। अब पिसी हुई चटनी को प्याले में निकाल लीजिये और गरमा गरम खिचड़ी या  चावल या फिर पराठा के साथ परोसिये और खाइये.  आप इस चटनी को पकौडे के साथ साथ सैन्डविच या  पीत्जा के साथ भी खा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment