Tuesday 23 July 2013

How to make Gajar Halwa Recipe | Gajar Halwa Recipe - गाजर का हलवा


                                     Gajar Halwa Recipe - गाजर का हलवा 

गाजर का हलवा भारतीयों की एक पसंदीदा डिश मानी जाती है. यह बहुत ही स्वादिष्ट होती है. भारत में कई घरों में इसे एक मिठाई के रूप में भी खाया जाता है।.नव वर्ष के मोके पर मेहमान तो सभी के घर आयेगे ही, उनके खाने के लिये कुछ बनाया जाएँ। तो चलिए आज  हम बनाते है गाजर का हलवा|
Gajar Halwa Recipe
Gajar Halwa Recipe 

Ingredients 
  • गाजर - 500 ग्राम ( कद्दूकस किया )
  • चीनी- 1 कप ( 125 ग्राम )
  • खोया या मावा  - 1/2   कप ( 125  ग्राम ) आप अपने अनुसार भी डाल सकते है
  • दूध - 1/2  
  • देशी घी - 2 छोटा चम्मच 
  • कशमिश - 10-15
  • काजू -  10-12  छोटे - छोटे टुकड़े में काट लीजिये
  • नारियल- 2 छोटा चम्मच कद्दूकस किया 
  • छोटी इलाइची - 2 - 3 छील कर पीस लीजिये या इलाइची पाउडर 1/2  छोटा चम्मच 
विधि - How to make Gajar Ka Halwa

अब आप गाजर को छील कर अच्छी तरह धो लीजिये और इन्हैं कद्दू कस कर लीजिये। अब आप मावा को एक कढाई में डाल लिजियें अब गैस ओन कर कढ़ाई को गैस पर चढ़ा दें। अब
धीमी आँच पर मावा को भुनें, जब मावा अछे से भुन जाएँ तो मावा एक बर्तन में अलग रख लीजिये।अब.कद्दूकस किये हुये गाजर को कढाई में डाल कर गैस पर चढ़ा दीजियें अब इसमें  दूध डालकर मिला दीजिये। अब गाजर को नरम होने तक पकने दें , जब गाजर नरम हो जाएँ  तो उसमें चीनी मिला दीजिये। अब गाजर को थोडें - थोडें देर में चलाते रहें। अब  गाजर का  सारा रस जलनें तक गाजर को पका लीजिये। जब गाजर का सारा रस जल जाएँ तो  गाजर में घी डाल कर भून लीजिये। अब  किशमिश, काजू और मावा मिला दीजिये. हलवे को चलाते हुये 2-3 मिनिट तक पकायें। अब गैस बन्द कर दें और पीसी हुई इलाइची पाउडर मिला
दीजिये । अब आपका गाजर का हलवा तैयार है। अब आप एक प्याले में हलवे को निकाले और कद्दूकस कियें नारियल से सजाएँ। गाजर का हलवा आप गरमा गरम भी खा सकते है और ठंडा भी , आप अपने स्वादनुसार खाएं। गाजर का हलवा आप ६-७ दिन तक फ्रिज में रख कर खा सकतें है।

For 4 person
पकनें में समय 1 घंटा 

No comments:

Post a Comment