Thursday 4 July 2013

How to make Chole Pulao Recipe | छोले पुलाव | Chole Pulao

                                       छोले पुलाव | Chole Pulao 


आवश्यकसामग्री-Ingredients For Chole Pulao

  • काबुली चना, उबला हुआ - 1 कप
  • ताज़ा हरा धनिया, कटा हुआ - 1 बड़ा चमचा + सजाने के लिए
  • पके हुए चावल - 2 1/2 कप
  • तेल - 1 बड़ा चम्मच
  • प्याज़ सलाइस किया हुआ - 2 मध्यम आकार
  • छोले मसाला - 2 1/2 छोटे चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • जीरा - 1 छोटा चम्मच
  • लहसुन, कटा हुआ 2 1/2 छोटे चम्मच
  • अदरक, कटा हुआ  -2 1/2छोटे चम्मच

बिधि - How to make Chole Pulao 

अब आप एक गहरे नॉन स्टिक पैन में तेल डाल कर गरम करें, जब तेल गरम हो जाएँ तो गरम तेल में ज़ीरा डाल कर उनका रंग बदलने  तक भुने, अब बारीक़ कटा लहसून और अदरक डालकर मिलाएँ और एक मिनट तक भूनें। अब प्याज़ डालकर सुनहरे होने तक भूनें। अब उबले चने डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और एक मिनट तक पकाएँ। अब  छोले मसाला, नमक, चावल डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और एक मिनट तक पकाएँ। एक बड़ा चम्मच हरा धनिया डालकर मिलाएँ। बचा हरा धनिया से सजाएँ और गरमागरम परोसें।
For 3 - 4 person

No comments:

Post a Comment