Thursday 4 July 2013

How to make Arbi ke Kabab Recipe | अर्बी के कबाब | Arbi ke Kabab | Arbi Kabab

                                         अर्बी के कबाब - Arbi ke Kabab

आवश्यकसामग्री-Ingredients For Arbi ke Kabab
  • अर्बी - 20 - 25
  • अनियन रिंग्स सजाने के लिए
  • हरी शिमला मिर्च, पतली पट्टी सजाने के लिए
  • लाल शिमला मिर्च, पतली पट्टी सजाने के लिए
  • जीरा -1 1/2  छोटा चम्मच
  • अजवाइन - 1 छोटा चम्मच
  • अदरक - 1 बड़ा चम्मच बारीक़ कटा हुआ 
  • हरी मिर्च - 2 बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ 
  • ताज़े पुदीने के पत्ते - 15 - 20 बारीक़ कटा हुआ 
  • नमक स्वादानुसार
  • चाट मसाला - 2 छोटा चम्मच
  • कुटी हुई कालीमिर्च - 1 छोटा चम्मच
  • तेल तलने के लिए
अर्बी के कबाब   Arbi ke Kabab
Arbi ke Kabab  
बिधि - How to make Arbi ke Kabab
अब आप एक गहरे नॉन स्टिक पैन में पानी गरम करें और उसमें अर्बी डालें और अच्छी तरह पकाएँ , जब अर्बी पाक जाएँ तो ठंडा कर के छीलें और मसल लें। अब  जीरा और अजवाइन महक आने तक भूनें और ठंडा कर लें  और हमामदस्ते में डालकर कूट लें । अब आप एक बर्तन में अदरक,  हरि मिर्चें डालें , पुदीने के पत्ते , अर्बी, नमक, चाट मसाला, जीरा-अजवाइन का पावडर और कुटी काली मिर्च डालकर तेल लगे हाथों से अच्छे से मिला लें। अब आप एक नॉन स्टिक पैन में तेल डाल कर गरम करें। अब मिश्रण के समान आकार के गोल कबाब बनाएँ। (चाहें तो आप इन कबाब को पहले से बनाएँ और उन्हे रेफ्रिजरेटर में रखें।) अब इन कबाबों को पैन में पलटते हुए पकाएँ, जब तक वे दोनो तरफ से समान सुनहरे और करारे हो जाए। प्याज़ के स्लाइस और हरी, लाल और पीली शिमला मिर्चों के पतले स्ट्रिप्स से सजाकर गरमागरम परोसें।
For 6 Person

No comments:

Post a Comment