Monday 1 July 2013

How to make Sattu ki Kachori | सत्तू की कचोरी - Sattu ki Kachori Recipe | Kachodi Recipe

                                         सत्तू की कचोरी - Sattu ki Kachori

Sattu Ki Kachouri बनाना बड़ा ही आसान है और समय भी कम ही लगता है. आजकल सत्तू लगभग सभी शहरों में किराने की दुकानों में तैयार मिल जाता है और सभी को बहुत पसंद भी आता हैं।
सत्तू की कचोरी - Sattu ki Kachori | Sattu ki puri
Sattu ki Kachori

Ingredients -

आटा लगाने के लिये:
  • गेहूं का आटा - २ 1/2 कप
  • तेल - 5 टेबल स्पून
  • नमक - स्वादानुसार
पिट्ठी के लिये -
  • सत्तू - 150
  • घी या तेल - 3 बड़ा चम्मच  (पिठ्ठी बनाने के लिये) पानी भी दल सकते है
  • हींग - 2 पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • सोंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कतरी हुई)
  • अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
  • लाल मिर्च -  एक चौथाई छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • नमक - स्वानुसार ( आधा छोटी चम्मच)
  • हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
  • तेल - कचौरियां तलने के लिये
How to make Sattu ki Kachori

बिधि - How to make Sattu ki Kachori - 

अब आप किसी बर्तन में आटा छान कर निकाल लीजिये और  आटे में तेल और नमक डाल कर मिला लिजियें अब  ठंडे पानी से नरम आटा गूथ लीजिये, आटे को सिर्फ इकठ्ठा होने तक गूथना है,  आटे को ढककर सैट होने के लिये 15 -20 मिनिट के लिये रख दीजिये.
पिट्ठी बनाने के लिये, सत्तू को छान कर किसी बर्तन में निकालिये, कढ़ाई में घी या तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा तड़कने के बाद, हरी मिर्च और अदरक डाल दीजिये. सत्तू, धनियां पाउडर और सोंफ पाउडर डाल कर, चमचे से चलाते हुये ब्राउन होने तक  भूनिये (सत्तू बहुत जल्दी भुन जाता है क्यों कि यह पहले से रोस्ट किया होता है). इस भुने हुये सत्तू में लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, नमक और हरा धनियां डाल कर मिलाइये. कचौरी में पिट्ठी भरने के लिये तैयार है।
अब कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, तब तक आप कचौरी के आटे से एक नीबू के बराबर आटा तोड़िये, अंगुलियों की सहायता से बड़ाइये, एक छोटी चम्मच पिट्ठी उसके ऊपर रखिये, आटे को चारों तरफ से उठा कर कचौरी को बन्द कीजिये, हथेली पर रख कर दूसरे हाथ की सहायता से थोड़ा सा दबा कर बड़ा कर लीजिये, और अब इसे चकले पर रख कर, बेलन की सहायता से हल्का दबाब डालते हुये, 2 1/2 - 3 इंच के ब्यास में मोटा ही  बेल लीजिये. चार - पांच कचौरी बेलिये, गरम तेल में डालिये और मीडियम एवं धीमी गैस फ्लेम पर, पलट पलट कर कचौरिया ब्राउन होने तक तलिये.  सारी कचौरी इसी तरह बनाकर तैयार लीजिये।
अब आपका कचौरी तैयार है.  गरमा गरम सत्तू की कचौरियां,  मीठी चटनी या खट्टी चटनी के साथ परोसें।
सत्तू की कचोरी - Sattu ki Kachori Recipe

Sattu ki Kachori Recipe | Kachodi Recipe
Sattu ki Kachori Recipe | Kachodi Recipe
Sattu ki Kachori Recipe | Kachodi Recipe

No comments:

Post a Comment