Monday 1 July 2013

How to make Pudinewale Pichke Gobhi Ke Pakode Recipe | पुदीनेवाले पिचके गोभी के पकोड़े | Pudinewale Pichke Gobhi Ke Pakode Recipe | Gobhi Pakode | Gobi pakode recipe

पुदीनेवाले पिचके गोभी के पकोड़े | Pudinewale Pichke Gobhi Ke Pakode Recipe

आवश्यकसामग्री-Ingredients For Gobhi Ke Pakode
  • बेसन - 5 बड़े चम्मच
  • फूलगोभी, छोटे फूल अलग किए हुए 1 मध्यम आकार
  • हल्दी का पावडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • अमचूर - 1/2 छोटा चम्मच से थोड़ा अधिक
  • ताज़े पुदीने के पत्ते - 15-20
  • चाट मसाला - 1 1/2  छोटा चम्मच
  • हरे ऑलिव / जैतून - 4 छोटे चम्मच
  • अंडे रहित मेयोनेज़ या  एगलेस मेयोनेज़ - 4 बड़े चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर - 1 1/2  छोटा चम्मच
  • अजवाइन - 1/4 छोटा चम्मच
  • चावल का आटा - 1 1/2 बड़ा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
बिधि - how to make Pudinewale Pichke Gobhi Ke Pakode Recipe
अब आप फूलगोभी के फूलों को एक पानी भरे बर्तन में डालें और उसमे नमक और ¼ छोटा चम्मच हल्दी पावडर डाल कर माइक्रोवेव ओवन या गैस पर 3-4 मिनिट तक पकाएँ। अब एक पैन में आवश्यकतानुसार तेल गरम होने के लियें रखें। तब तक आप इधर एक बर्तन
में बेसन, नमक, बचा हल्दी पावडर, ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर, अजवाइन, चावल का आटा और अमचूर डालें, फिर आवश्यकतानुसार पानी डालकर गाढ़ा और चिकना घोल बनाएँ। अब आप फूलगोभी को गैस या  माइक्रोवेव से बाहर निकालें और पानी में से अच्छी तरह छानें। अब इन फूलों को बेसन के घोल में डालकर मिलाएँ। पुदीने के पत्तों को बारीक काटकर फूलगोभी के साथ अच्छी तरह मिलाएँ। अब इन्हे एक-एक करके गरम तेल में डालकर तलें और पलटते रहें ताकि वे सब तरफ से समान पक जाएँ। जब वे आधा पक जाए उन्हे तेल में से निकालकर टिशू पेपर पर रखें। उन पर और टिशू पेपर रखें और हल्का सा दबाएँ ताकि अधिक तेल निकल जाए और फूलगोभी भी ज़रा सा चपटे हो जाये। चाट मसाला और बचा लाल मिर्च पावडर साथ में अच्छी तरह मिलाएँ। पकोड़ों को एक बेकिंग डिश पर रखें, उन पर यह मसाला छिड़कें। अब डिश को गरम ओवन में 180 डिग्री सेंटिग्रेड पर 10-15 मिनिट तक पकाएँ। एक बाउल में हरे ऑलिव के स्लाइस डालें, उसमें एगलेस मेयोनेज़ डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। गरमागरम पकोड़ों परोसें।

No comments:

Post a Comment