Saturday 6 July 2013

How to make Khatte Meethe Aloo Recipe | खट्टे मीठे आलू - Khatte Meethe Aloo | Khatta Mieetha Aloo |

                                खट्टे मीठे आलू - Khatte Meethe Aloo

आवश्यक सामग्री-Ingredients For Khatte Meethe Aloo
  • आलू, उबालकर छिला हुआ - 250 ग्राम
  • प्याज़ - 1 बारीक़ कटा हुआ 
  • तेल - 1 बड़े चम्मच
  • जीरा 1/2 छोटा चम्मच
  • धनिया पावडर -1/2 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर - 1/2  छोटा चम्मच
  • काला नमक 1/4 छोटा चम्मच
  • इमली की पेस्ट - 1 छोटे चम्मच
  • गुड़, घिसा हुआ - 1 छोटे चम्मच
  • सूखी लाल मिर्च, दो हिस्सों में कटा हुआ 3-4
  • अदरक की पेस्ट - 1 छोटे चम्मच
  • हल्दी का पावडर 1/4 छोटा चम्मच से कम 
  • ताज़ा हरा धनिया - 1/2  डंडी
  • नमक स्वादानुसार
 Khatta Meetha Aloo

बिधि - How to make Khatte Meethe Aloo 
अब एक नॉन स्टिक पैन में तेल डाल कर गरम करें , जब तेल गर्म हो जाएँ तो गर्म तेल में,  ज़ीरा, सूखी लाल मिर्चें और प्याज़ डालकर 1 मिनट तक भूनें। अब  धनिया पावडर ,अदरक पेस्ट और  हल्दी पावडर,  डालकर 1 मिनट तक भूनें। मसाला भूनने के बाद  आलू डालकर अच्छी तरह मिला लें और ¼ कप पानी डालकर मिलाएँ। अब नमक, लाल मिर्च पावडर, काला नमक, इमली का पेस्ट और ¼ कप पानी डालकर मिलाएँ और गुड़ भी  डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।  अब 3-4 मिनट तक पकाएँ या जबतक मसाला सब आलू पर अच्छि तरह चढ जाए। फिर  हरे धनिये के डंठल से सजाकर गरमागरम परोसें।
For 4 person

No comments:

Post a Comment