Saturday 6 July 2013

How to make Cauliflower and Fenugreek Pakoda | फूलगोभी और मेथी पकोड़ा - Cauliflower and Fenugreek Pakoda | Full gobi and methi pakoda - pakora recipe

           फूलगोभी और मेथी पकोड़ा - Cauliflower and Fenugreek Pakoda

आवश्यक सामग्री- Ingredients For  How to make Cauliflower and Fenugreek Pakoda
  • मेथी - 1/2 गुछ्छा कटा हुआ 
  • फूलगोभी - 300 ग्राम
  • चावल का आटा - २ 1/2  बड़े चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • चाट मसाला  -1/2 चम्मच + छिड़कने के लिए
  • अदरक - 1 1/2  बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ 
  • 1 नींबु का रस
  • खाने का सोडा -1 चुटकी
  • बेसन - 1 कप
  • अजवाइन - 1/2 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च - 4 बारीक़ कटा हुआ 
  • कसूरी मेथी पावडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • तेल तलनें के लियें 
Full gobi and methi pakoda
Full gobi and methi pakoda
बिधि - How to make Cauliflower and Fenugreek Pakoda
अब आप मेथी पत्ता को धो कर साफ कर लें और किसी छलनी में रख दे ताकि बचा पानी निकल जाएँ। पानी नकलने के बाद मेथी पत्ता को कट लें। अब मेथी  में नमक डालकर मिलाएँ और 10  - 15  मिनट तक रखें। अब  निचोडकर अधिक पानी निकालें। फूलगोभी को कुद्दुकस करके एक बाउल में डालें। उसमें अदरक, मेथी, हरि मिर्च  अजवैन,  कसूरी मेथी, नींबू का रस, बेकिंग सोडा, बेसन, चावल का आटा, नमक, आधा छोटा चम्मच चाट मसाला और थोडा थोडा पानी डाल कर अच्छी तरह मिला लें। अब एक कढाई में तेल डाल कर गरम करें , जब तेल गरम हो जाएँ तो गरम तेल में  हथेलियो के सहायता से हाथ  गीला करके मिश्रण के छोटे छोटे गोले बनाएँ और धिरे से गरम तेल में डालें और चलाते हुए तलें जबतक पकोडे सुनहरे और करारे हो जाए। तेल में से निकालकर एब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें। पकोडों पर चाट मसाला छिडकें और गरमागरम परोसें।
For 6 person

No comments:

Post a Comment