Tuesday 14 May 2013

Mango Smoothie Recipe


                                                  Mango Smoothie Recipe

अभी आम का सीजन  है यानी की फलों के राजा, आम का। आम केवल स्वाद में ही अच्छा नहीं होता है बल्कि यह कई बिमारियों की दवा भी है। आम स्वास्थ्य के लिये बहुत ही अच्छा होता है क्योंकि आम में, विटामिन, मिनरल, फाइबर और कई ढेर सारे जरुरी तत्वों भरे होते हैं। इस स्वीट से फल से आप मैंगो शेक तो बना ही सकते हैं, साथ ही इसकी स्मूदी भी बनती है, जिस पर अगर आपके फेवरेट फ्लेवर की आइसक्रीम रख दी जाए तो और भी मजा आ जाता है। मैंगो स्मूदी विध आइसक्रीम को पीने से गर्मियों में आपका मूड बदल जाएगा। खास कर बच्चे को , मैंगो स्मूदी' बहुत पसंद आते है। तो आइये आज हम मैंगो स्मूदी बनाते है।


Mango Smoothie Recipe
Mango Smoothie Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango Smoothie
  • 7 - आम
  • 2 - कप दूध ठंडा
  • 8 - चम्मच चीनी
  • वेनीला आइस क्रीम- 2 चम्मच
  • पानी- जरुरत के अनुसार









Mango Smoothie Recipe
Mango Smoothie Recip
विधि- How to make Mango Smoothie
 
अब आप सबसे पहले आम को धो कर छील लीजिये और उसके गूदे को निकाल लीजिये। अब गूदे को मिक्सर में डाल कर हल्का सा पानी के साथ ब्लेंड कर लिजियें । अब फेटे हुएं आम में चीनी डाल कर एक बार फिर दुबारा ब्लेंड कर लिजियें । अब पिसे आम को छलनी से छान कर और उसमें दूध डाल कर चलाते रहिये। इसके बाद वेनीला आइसक्रीम को ऊपर से डालिये। आपकी मैंगो स्मूदी तैयार है, सर्व कीजिये।

For 6 person

No comments:

Post a Comment