Tuesday 21 May 2013

How to make Baingan Bharta Recipe - बैंगन का भरता | Baingan Chokha | Chokha


                             How to make Baingan Bharta Recipe - बैंगन का भरता

कुछ लोग बैंगन पसंद नहीं करतें फिर भी बैंगन का भरता तो उन्हें जरुर आता है।
Baingan Bharta Recipe - बैंगन का भरता  Baingan Chokha  Chokha
 Baingan Bharta

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Baingan Bharta
  • 2बड़ा बैंगन
  • 2 - प्याज
  • 4 - हरी मिर्च
  • 1 - चुटकी हींग
  • 2 - बड़ा चम्मच तेल
  • 2 - लाल टमाटर
  • 7-8 - लहसुन की कली
  • 2 - बड़ा चम्मच तेल सरसों का
  • 2- बड़ा चम्मच धनियाँ पत्ता बिरिक कटा
  • नमक स्वादनुसार
बिधि - How to make Baingan Bharta

अब बैंगन , हरी मिर्च ,टमाटर प्याज और लहसुन को आग पर गैस की लौ पर त्वचा के फटने तक पका ले, बीच- बीच में पलट - पलट कर देखतें रहें। जब सब अच्छे से पाक जाए तो अब बैंगन, टमाटर, प्याज़ और लहसुन का छिल कर बारीक़ काट ले और हरी मिर्च , धनिया पत्ती को भी बारीक़ काट लें। अब एक नॉनस्टिक पैन में कढ़ाई में 2 बड़ा चम्मच सरसों का तेल डाल कर गैस पर गरम करें। जब तेल गरम हो जाएँ तो हींग डाल कर 10 सेकेण्ड भुनें उसके बाद प्याज़, लहसुन और हरी मिर्च डालकर 2-3 मिनट तक भुनें। 2-3 मिनट बाद बैंगन डाल कर 1 मिनट और भुनें अब नमक और धनियाँ पत्ती भी मिला दे। अब आपका गरमागरम बैंगन का भरता तैयार, अब आप गरमागरम बैंगन का भरता लिट्टी के साथ परोसें।

नोट - आप बैंगन का भरता प्याज हरी मिर्च को भुने बिना भी बना सकते है।     
बेंगन को बीचोबीच काट ले पीछे की और से ज़ुरा रहनें दे। बैंगन के कटे भाग के बीच में लहसुन की कली को छिल कर घोप दें। अब और टमाटर को ओवन में या गैस की लौ पर सेक लें  जब तक कि छिलका सिकुड़कर बेंगन नरम हो जाए। तब तक  बीच-बीच में घुमाते रहें ताकि चारों तरफ से बैंगन  पक जाए। अब पका हुआ बेंगन एक थाली में रखकर उस पर पतीला से ढक दें ताकि उसका छिलका आसानी से उतर जाए। 5-10 मिनट बाद बैंगन और टमाटर का छिलका उतारकर अच्छे से मैश लें, और लहसुन को भी बैंगन में ही मिला दे, अब बारीक़ कटा प्याज , हरी मार्च , हरा धनिया नमक और तेल अच्छी तरह मिक्स कर दे। अब आपका बैंगन का भरता रेडी।, इस भरता में हींग नहीं देना है।

नोट - अगर आपको हींग पसंद नहीं हो तो ना दें

No comments:

Post a Comment