Tuesday 14 May 2013

Instant idli recipe - इंस्टेंट इडली | How to make idli


                                             Instant idli recipe - इंस्टेंट इडली

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Instant idli
  • दही - 1 1/2
  • करी पत्ता
  • मोटी सूजी (रवा) - 1 1/2- कप
  • 1 कप से थोड़ा कम पानी
  • मीठा सोडा 1/2चम्मच
  • नमक  3/4 छोटा चम्म्च
  • तेल2 बड़ा चम्मच
 नारियल चटनी बनाने के लिए सामग्री
  • एक कप भुनी हुई चने की दाल
  • अदरक का टुकड़ा1/3
  • खट्टी दही - 1 कप
  • हरी मिर्च - 1 बारीक़ कटी हुई
  • नारियल कद्दूकस किया - 1/2
  • धनियाँ पत्ता बारीक़ कटा - 2 बड़ा चम्मच
  • नमक स्वादनुसार
  • लहसुन की कली6-7 ( एक पैन में बहुत थोड़ा सा तेल डाल कर लहसुन की कली को हलका भुन ले)
  • चटनी में तड़के के लिए
  • काली सरसों - 1 छोटा चम्मच
  • तेल - 1 बड़ा चम्मच
  • कढ़ी पत्ता - 10-12
  • सुखी खड़ी लाल मिर्च - 2 - छोटे - छोटे टुकड़ो में तोड़ दे
 Instant idli recipe - इंस्टेंट इडली
 Instant idli recipe - इंस्टेंट इडली
चटनी बनाने की बिधि -

अब चटनी की सभी सामग्री को मिक्सर जार में डाल कर पीस ले। अब इसमें थोड़ा दही डाल कर पीस लें। जब सभी सामग्री पीस जाए तो एक बाउल में चटनी को निकाल कर अलग रख लें अब पैन या कढ़ाई में 1 बड़ा चम्मच तेल डाल कर गरम करे। जब तेल गरम हो जाए तो सरसों डाल दे , जब सरसों तड़कने लगे तो लाल मिर्च के टुकड़े डाल दे और आँच से उतार ले और तड़के को डाल डाल कर मिला दें। चटनी तैयार |

बिधि -How to make Instant idli recipe - इंस्टेंट इडली

अब एक पैन या कढ़ाई में 2 चम्मच तेल डाल कर गैस पर गरम करें जब तेल गरम हो जाएँ तो 1 1/2 कप सूजी डाल कर 2 मिनट तक भुनें। जब सूजी हलकी गुलावी होने लगें तो आँच से नीचें उतार कर , नमक मिला कर अलग किसी बर्तन में ठंडा होने केलिएं रख दें। जब सूजी ठंडी हो जाएँ तो दही और सोडा मिला कर मुलायम होने तक फैंटे। अगर घोल अधिक गाढ़ा हो तो  थोड़ा पानी मिला दें और 10 - 15 मिनट घोल को छोड़ दें। अब इडली के सांचें को 1-2 बूंद तेल से चिकना करें। अब हर कप/सांचें में 2 बड़ें चम्मच घोल भरें और ऊपर से थोड़ा कढ़ी पत्ता छिड़कें। अब एक गहरे पैन मैं 1'' पानी भर कर गरम करें। जब पानी गरम हो जाएं तो आँच कम कर इडली के सांचे को इसमें रखें। ढक्कन से ढकें अब धीमी आँच पर 15 मिनट तक भाप दें 15 मिनट बाद एक चाकू से एक इडली में डाल कर देखें की आपका इडली चाकू में चिपक तो नहीं रहा है। अगर नहीं चिपके तो आपका इडली तैयार हैं अब आप नारियल चटनी के साथ इडली सर्व करें।

For 10 person

No comments:

Post a Comment