Tuesday 14 May 2013

Macaroni - Mushroom Biriyani Recipe - मैकरोनी-मशरूम बिरियानी


                           Macaroni - Mushroom Biriyani Recipe - मैकरोनी-मशरूम बिरियानी


आवश्यक सामग्री - Ingredients for Macaroni - Mushroom Biriyani 


  • 300- ग्राम चिकन
  • 1/2- किलो बासमती चावल
  • 100- ग्राम गाजर किसा हुआ
  • 50- ग्राम हरी मटर
  • 100- ग्राम फूलगोभी  
  • 100- ग्राम मशरूम बारीक कटे हुए
  • 25- ग्राम मैकरोनी
  • 200- ग्राम प्याज लंबे कटे हुए, कटा हुआ हरा धनिया, पुदीने की पत्तियाँ
  • 10-12 पालक के पत्ते
  • 50- ग्राम लहसुन, नमक स्वादानुसार 
  • 1/2-  छोटा चम्मच काली मिर्च 
  • 3- बड़ा चम्मच तेल, पानी जरूरत के अनुसार
  • 4- अंडे 
  • एक चौथाई कप तुलसी के पत्ते
  • 4-छोटी इलायची
  • 7- दालचीनी
  • 7- लौंग
  • 4- तेजपत्ते


विधि : How to make Macaroni - Mushroom Biriyani

अब पानी में नमक और इलायची डालकर ३०० ग्राम चिकन उबालें। जब चिकन उबल जाए तो इसमें दम लगाकर १०-१५  मिनट तक और पकाएँ। अब जब चिकन पक गया हो तो  चिकन से हड्डी अलग कर लें और चिकन को छोटे टुकड़ों में काटकर धीमी आँच पर 10 मिनट और पका ले। अब एक हांडी में थोड़ा-सा घी डाल कर गैस पर गर्म करके इसमें थोड़ी-सी काली मिर्च, इलायची, दालचीनी, लौंग और कटे हुए प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। जब प्याज सुनहरा हो जाएँ तो  इसमें लहसुन, अदरक, मटर, फूलगोभी व गाजर डाल दें। अब बारीक कटा हुआ हरा धनिया, पालक के पत्ते व पुदीने के पत्ते, मशरूम और चावल डालकर उबालें। जब चावल और सब्जियाँ पकने लगे तब आँच कम कर दें। 10-15 मिनट बाद आँच से उतार लें। इसे फेंटे हुए अंडे , दम लगा चिकन और  तुलसी के पत्तों से सजाकर सर्व करें।

No comments:

Post a Comment