Wednesday 26 June 2013

How To Make Simple Cauliflower Sabzi Recipe | सिम्पल गोभी सब्जी | Cauliflower Sabzi Recipe

                                 सिम्पल गोभी सब्जी | Cauliflower Sabzi Recipe

गोभी की सब्जी कई तरीके से बनाई जाती है। पर Simple Cauliflower Sabzi  बहुत ही आसानी से बन जाते है और साथ में बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी बनती है। तो आइये आज हम
Simple Cauliflower Sabzi बनाते है।
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cauliflower Sabzi
  • ताजे हरे मटर - 1 कप
  • फूलगोभी - 600 ग्राम छोटे - छोटे फूल अलग कर लें  
  • जीरा १ १/२  छोटा चम्मच
  • कड़ी पत्ते 10-15
  • हरी मिर्च - २ कटा हुआ  
  • तेल - 5 बड़े चम्मच
  • राई 1 छोटा चम्मच
  • चीनी - 1 छोटा चम्मच
  • किसा हुआ नारियल - 1/4 कप
  • नमक स्वादानुसार
बिधि - How to make Simple Cauliflower Sabzi
अब आप एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम कर लें , जब तेल गरम हो जाये तो गरम तेल में राई डाल दें जब वे फुटने लगे तब ज़िरा, कढी पत्ते, हरि मिर्च डाल कर आधा मिनट तक भूनें।
अब मटर, फूलगोभी,चीनी , नारियल  और  नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और ढक्कन  से  ढक दे और  ढक्कन  के ऊपर थोडा पानी डालें और पकाएँ जबतक फूलगोभी अच्छी तरह पक जाए। अब आंच बंद कर दे और  रोटी या परांठों के साथ गरमागरम परोसें।

नोट- अगर आपको करी पत्ता पसंद नहीं हो तो आप न दे। आप हरा  धनियाँ पत्ता भी दे सकते है।

No comments:

Post a Comment