Friday 18 October 2013

How to make soya parantha | सोया परांठा - soya parantha

                                      सोया परांठा - soya parantha

Preparation Time : 20 minutes                           Cooking Time  : 30  minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for soya parantha
  • गेहूँ का आटा - 500 + छिड़कने के लिए
  • सोया ग्रैन्यूल्ज़,भिगोया हुआ - 1 ½ कप
  • अनारदाना -  2 छोटा चम्मच
  • चाट मसाला - 1 छोटा चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • ताज़ा हरा धनिया,कटा हुआ - 1 ½ बड़ा चम्मच
  • अजवाइन - 1 छोटा चम्मच
  • घी - 2  बड़ा चम्मच तलने के लिए
  • साबुत सूखा धनिया -1 छोटा चम्मच
  • प्याज़ - 2 बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च - 2 या स्वादनुसार
  • लाल मिर्च पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • काली मिर्च - 1/3 छोटा चम्मच कुटा हुआ
  • अमचूर पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make soya parantha
अब आप सबसे पहले प्याज , हरी मिर्च और हरा धनिया पत्ता इन सब बारीक़ काट कर अलग - अलग एक बर्तन में रख ले। अब आप एक बर्तन  में आटा , अजवाइन  थोडा नमक और  आवश्यकतानुसार पानी डालकर आटा  गूंद लें। अब आप  लोइ पर 1 छोटा चम्मच घी लगाएँ, और ढक कर  थोडी देर तक छोड़  दें। अब आप एक  नॉन स्टिक पैन में अनारदाने और साबुत धनिया डालकर सूखा भूनें। अब आप  दूसरे बर्तन में सोया ग्रेन्यूल्स रखें, प्याज़ और हरी मिर्च डाल कर  मिला लें। भूनें मसालों को कुटकर बाउल में डालें और अच्छी तरह मिला लें।  फिर लाल मिर्च पावडर, कुटी काली मिर्च, नमक, अमचूर, चाट मसाला, कुटा ज़ीरा और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब आप एक  तवा गरम होने के लियें रखे।  फिर आप  लोई के समान हिस्से बनाकर उनके बॉल बनाएँ। लोई के हर बॉल को कटोरी का आकार दें, उनमें थोडा सोया ग्रेन्यूल का मिश्रण रखें, किनारे साथ में लाकर सील करें और फिर से बॉल बना लें। फिर उन्हे बेलकर परांठे बना लें। गरम तवे पर एक एक परांठे रख कर पलटते हुए घी लगाएँ और पकाएँ जबतक दोनो तरफ से सुनहरे हो जाए। अब आप दही, या रायता या फिर अपने पसंद के चीजो के साथ गरमागरम परोसें।

No comments:

Post a Comment