Thursday 17 October 2013

How to make Dimer Biryani | डीमेर बिरयानी - Dimer Biryani | Egg Biryani

                                 डीमेर बिरयानी  - Dimer Biryani

Preparation Time : 20 minutes                           Cooking Time  : 30  minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dimer Biryani
  • बासमती चावल,भिगोकर निथारा हुआ - 2  कप
  • नारियल का दूध - ½  कप
  • उबले हुए अंडे,छिला हुआ -  8
  • तले हुए प्याज़ - 3/4 कप
  • दालचीनी - 3 छोटी डंडी
  • प्याज़ - 3 मध्यम आकार
  • आलू,उबालकर छिला हुआ - 4
  • हल्दी  पावडर - ½   छोटा चम्मच
  • ताज़े पुदीने के पत्ते - 1/3 कप
  • घी - 4बड़े चम्मच
  • लौंग - 8 - 10
  • छोटी इलाईची - 8 - 10
  • लाल मिर्च पावडर - 1/3 छोटा चम्मच
  • टमाटर - 3 मध्यम आकार
  • अदरक पेस्ट - 1 बड़े चम्मच
  • लहसुन की पेस्ट - ½  बड़े चम्मच
  • हरी मिर्च - 5
  • दही - 6 बड़े चम्मच
  • नमक  स्वादानुसार
How to make Dimer Biryani  डीमेर बिरयानी  - Dimer Biryani  Egg Biryani
विधि - How to make Dimer Biryani
अब  आप सबसे पहले प्याज  को काट कर एक बर्तन में रख ले और आलू को भी बड़े - बड़े टुकड़ो में काट कर रख ले। टमाटर को भी काट कर रख लें। अब आप एक  नौन स्टिक पैन में 2 बड़ा चम्मच घी डाल कर गरम होने  के लियें रखे, जब घी पिघल जाएँ तो   इसमें लौंग, इलाईची और दालचीनी डाल कर भूनें। अब इसमें  कटा प्याज़  डाल कर  भूनें। अब आप
दूसरी कढ़ाई में 2 बड़ा चम्मच घी गरम करें। हल्दी पावडर, लाल मर्च पावडर और उबले हुए अंडे हलके से इस में मिला दें। नमक डालें और धीमी आँच पर भूनें। अब  भूनते हुए प्याज़ में अदरक-लहसून पेस्ट ½ मिनिट भूनलें। फिर टमाटर और नमक डालकर पकाएँ। अंडे हल्के भूरे हो जायें तो एक कटोरे में निकाल लें। इसी कढ़ाई में आलू डालें और भूरा होने तक सेकें। प्याज़ टमाटर के मसाले में हरी मिर्च डाल दें। फिर डालें चावल, दही, नारियल दूध और अच्छी तरह मिलाएँ। तले हुए प्याज़ और पुदीना भी डालें। अंडों को चौड़ाई में आधा करके इसमें डालें। आलू और  2 ½ कप पानी डालकर मिला लें। तेज आँच पर उबाल आने दें , अब ढक दें और चावल पकने तक धीमी आँच पर रखें। अब आप बचे हुए तले हुए प्याज़ और पुदीने से सजाकर गरमागरम परोसें।

No comments:

Post a Comment